UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल upbhulek portal से जानकारी कैसे पाए ? जानें पूरी विधि
राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश की जमीन रिकॉर्ड (Land Record), खसरा, खतौनी और अन्य जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए UP Bhulek नामक अधिकारिक वेबसाइट शुरू की है। इस पोर्टल से घर बैठे खसरा, खतौनी और अन्य भूमि अभिलेखों की जानकारी मिल सकती है।
भारतीय भूमि प्रबंधन प्रणाली में खसरा-खतौनी नकल बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जो जमीन के मालिकाना हक और वास्तविक विवरण को बताते हैं। अब उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में इन्हें ऑनलाइन पोर्टलों से भी मिल सकता है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सरल और त्वरित हो गई है।
खसरा भूमि का नक्शा और विवरण प्रदान करता है, जबकि खतौनी भूमि का मालिकाना हक और इसका उपयोग बताता है। यूपी भूलेख पोर्टल से खसरा और खतौनी निकालने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में बताई जाएगी।
उत्तर प्रदेश का भू-नक्शा देखने के लिए आप निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आपको अपने क्षेत्र का विस्तृत भू-नक्शा देखने में मदद करेगी, जिससे आप जमीन संबंधी जानकारियों के साथ-साथ इलाके का ब्योरा भी प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाये
- यहां नीचे, “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” का विकल्प चुनें।
- 3.अब आपको वेरीफिकेशन के लिए कैप्चा दर्ज करना होगा।
- 4.अब आपको जिला, तहसील, गांव आदि चुनना होगा। ग्राम चुनने के बाद आपको खातेदार का नाम ढूंढना होगा
जिसके चार तरीके बताए गए हैं:
- खोजें खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे
- भूलेख खाता संख्या द्वारा खोजे
- खातेदार का नाम द्वारा खोजे
- नामांतरण दिनांक से खोजे
एक विकल्प चुनें और अब उद्धरण देखें टैब पर क्लिक करें। अब उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी खाता विवरण की ऑनलाइन प्रतिलिपि आपके सामने दिखाई देगी।
खसरा खतौनी के बारे में और अधिक जानकारी |
खसरा क्या होता है?
खतौनी क्या है?
खतौनी, भूमिधारकों के अधिकारों और स्वामित्व के बारे में एक व्यापक रिकार्ड है। इसमें हर खाते या परिवार का नाम, उनके पास कितनी जमीन है, खाता संख्या, समस्त खसरा प्रविष्टियों का विवरण और भूमि पर बकाया या मुकदमे से संबंधित जानकारी शामिल हैं। भूमि खरीद-बिक्री, बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं, या कानूनी विवादों के दौरान खतौनी का इस्तेमाल किया जाता है। यह भी कानूनी रूप से स्वामित्व का प्रमाण है।
खसरा-खतौनी नकल कैसे मिलेगी?
अब किसी भी व्यक्ति अपनी जमीन की खसरा-खतौनी नकल आसानी से ऑनलाइन कर सकता है।
1. आधिकारिक पोर्टल देखें, जैसे https://upbhulekh.gov.in/।
2. “खतौनी की नकल देखें” बटन पर क्लिक करें।
3. ग्राम, जिला, तहसील की जानकारी भरें।
4. मालिक का नाम, खाता संख्या या खसरा संख्या दर्ज कर सर्च करें।
5. पूरी खतौनी आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी, जो डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।